Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विश्व आदिवासी दिवस-2026 का ग्राम पंचायत जवाली में पहली बार होगा भव्य आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) विश्व आदिवासी दिवस-2026 का ग्राम पंचायत जवाली में पहली बार होगा भव्य आयोजन

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पाली में भी गूंजेगी “विश्व मूल निवासी दिवस” की सांस्कृतिक छटा
    कोरबा (मंथन) विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाली में प्रथम वर्ष विश्व आदिवासी दिवस समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। बस स्टेशन मौहारपारा बाजार मंच के समीप आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आदिवासी समाज इसे अपनी संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों के महापर्व के रूप में मनाने जा रहा है।
    आयोजन समिति ने कोरबा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त आदिवासी एवं मूल निवासी समाज के नागरिकों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। समिति का कहना है कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और पहचान को मजबूत करने का संकल्प दिवस है। समिति के अनुसार आदिवासी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और प्रकृति आधारित जीवन पद्धतियों में से एक है। पूर्वजों द्वारा स्थापित तीज-त्योहार, रीति-रिवाज, लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक बोली-भाषा, सामुदायिक जीवन शैली तथा प्रकृति संरक्षण की परंपरा आज भी मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इन मूल्यों का संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
    आयोजकों ने आगे कहा हैं कि संवैधानिक अधिकार प्राप्त होने के बावजूद आज भी आदिवासी समाज अनेक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक चुनौतियों का उपेक्षा तथा शोषण का सामना कर रहा है। ऐसे समय में विश्व आदिवासी दिवस समाज को एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति, भाषा, परंपरा, शिक्षा, सामाजिक सम्मान और अस्तित्व की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। यह आयोजन समाज में जागरूकता, संगठन, भाईचारा, सामाजिक समरसता तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
    कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रातः 9:00 बजे समस्त पेन पुरुषों एवं देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। इसके बाद वृक्षारोपण, विशाल जागरूकता रैली तथा मंचीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जवाली क्षेत्र का आदिवासी समाज इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।
    इसी क्रम में विश्व मूल निवासी दिवस के अवसर पर विकासखंड पाली में भी आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, रूढ़िप्रथा एवं पारंपरिक लोक विरासत पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने प्रतिभागियों से समय रहते अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है। पंजीयन एवं कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए संभागीय अध्यक्ष विमल कुमार गोड़ से संपर्क किया जा सकता है।
    आयोजन समिति ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा और सामाजिक एकता का परिचय दें तथा इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 600.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    Next Article (कोरबा) मरीजों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी-डॉ. ध्रुव बनर्जी

    Related Posts

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    08/07/2026

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    08/07/2026

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    * सड़क नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको…

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.