Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा
    कोरबा

    (कोरबा) इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    By Vinod Mittal08/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * किये सेवा और पारदर्शिता के नए कीर्तिमान स्थापित
    * मुफ्त रक्त सेवा, रक्तदान शिविर और मजबूत आर्थिक फंड के साथ पेश की मिसाल
    * जल्द ही सभी जिला कलेक्टरों की बुलाई जाएगी विशेष बैठक
    कोरबा (मंथन) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। राज्य चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में कोरबा जिला शाखा के कार्यों का लेखा-जोखा और रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
    बैठक में कोरबा जिला शाखा के कार्यों की गहन समीक्षा की गई, जहाँ सभापति रामसिंह अग्रवाल के कुशल नेतृत्व और जनसेवा कार्यों की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई। सभापति रामसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोरबा जिला शाखा वर्ष 2026-27 में सेवा और पारदर्शिता के नए कीर्तिमान गढ़ रही है।
    # कोरबा रेड क्रॉस की प्रमुख उपलब्धियां और वित्तीय स्थिति
    * मुफ्त रक्त सेवा
    जिले में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले एनीमिया, सिकलसेल और थैलेसीमिया के 11,924 गंभीर मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है।
    * रक्तदान शिविर
    सभापति रामसिंह अग्रवाल की सक्रियता से पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड 66 शिविरों के माध्यम से 2000 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया है।
    * आर्थिक मदद
    इलाज के लिए 376 कमजोर मरीजों को ₹6,32,376 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
    * मजबूत फंड स्थिति
    संस्था की कुल आय में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में संस्था के पास ₹26,80,000 का फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित है।
    * सदस्यता और अंशदान
    जिले में कुल 1772 पंजीकृत सदस्य हैं। जिला शाखा द्वारा राज्य मुख्यालय को ₹19.27 लाख से अधिक की सदस्यता राशि भेजी जा चुकी है।
    * जूनियर रेड क्रॉस
    कोरोना काल में छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया गया, जबकि इसके बाद के वर्षों में कुल ₹6,17,470 का अंशदान प्राप्त हुआ है।
    * संसाधनों और बुनियादी ढांचे की वास्तविक स्थिति
    राज्य प्रबंध समिति के कड़े एजेंडे के जवाब में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव द्वारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट में जिले की वास्तविक जमीनी स्थिति साफ की गई है।
    जिला शाखा को डी.एम.एफ. मद से एक ब्लड डोनेशन वाहन प्राप्त हुआ है। जिले में रेड क्रॉस द्वारा स्वतंत्र रूप से कोई ब्लड बैंक, शव वाहन या वृद्धाश्रम संचालित नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय कोरबा के ब्लड बैंक को केवल सहयोग दिया जा रहा है।
    संरक्षक, सह संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की सदस्यता प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से प्रदान करने की माँग की गई है। रेड क्रॉस की समस्त गतिविधियों के समन्वित सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेदर पर एलडीसी कर्मचारी की भर्ती करने की माँग की गई है।
    * कलेक्टर संभालेंगे कमान
    बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, जल्द ही प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों की विशेष बैठक बुलाई जा रही है। चूंकि कलेक्टर जिला शाखा के पदेन अध्यक्ष होते हैं, इसलिए इस कदम से कोरबा में प्रशासनिक समन्वय मजबूत होगा। राज्य नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि मानव सेवा के कार्यों में किसी भी विभाग की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में सभापति राम सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में नई प्रबंधन टीम के गठन के साथ ही कोरबा में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और स्वास्थ्य शिविरों का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा।

    06 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) धर्म सेना ने राम मंदिर पर कथित टिप्पणी का विरोध करते हुए फूंका पुतला
    Next Article (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ के नशे में युवक ने सड़क पर मचाया उत्पात

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.