Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जर्जर सड़क और पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम-रोका कोयला व राखड़ परिवहन
    कोरबा

    (कोरबा) जर्जर सड़क और पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम-रोका कोयला व राखड़ परिवहन

    By Vinod Mittal08/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जर्जर सड़क एवं बदहाल पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान कोयला एवं राखड़ परिवहन को रोक दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही।
    प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री मधुसूदन दास ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता वर्षों से टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त पुल और लगातार हो रही दुर्घटनाओं का सामना कर रही है, लेकिन करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने वाली बालको वेदांता अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगों का संचालन जरूरी है, लेकिन जनता की सुरक्षा से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आकाश राज ने कहा कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्य दिखाई देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में सड़क और पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जनहित में आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक बनाया जाएगा।
    एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर एवं शहर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने जर्जर सड़क और बदहाल पुल का तत्काल निर्माण कराने तथा बालको वेदांता से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सांकेतिक था। यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बालको के तीनों गेट पर आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।
    उक्त प्रदर्शन में अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, धर्मेंद्र चोटोले, सीताराम चौहान, अखिलेश त्रिपाठी, संजय कंवर, भागीरथी यादव, शैलेन्द्र कुर्रे, मोहम्मद इमरान, दीपक दास महंत, अनिल खूंटे, अल्तमस, रवि सोनी, प्रहलाद साहू, दीपक दास, शिवचरण, दिवाकर राजपूत, अनिकेत यादव, नफीस मेमन, संजय कुमार पटेल, दिनेश यादव, मयंक अग्रवाल, प्रकाश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    05 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान

    Related Posts

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    08/05/2026

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    08/05/2026

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    08/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/05/2026

    (कोरबा) 17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक महारूद्राभिषेक

    * जजमान बनने कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन * तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से…

    (कोरबा) जिला सीईओ और पी.जी. कॉलेज स्टाफ के बीच हुई तनातनी

    (कोरबा) सीईओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की अध्यक्षता में ब्लॉक समन्वयकों और स्वस्थ पंचायत समन्वयकों की बैठक आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.