कोरबा (मंथन) शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मिशन रोड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर प्रदेश सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का लाभ कक्षा नवमी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को मिला। जबकि वार्ड के पार्षद युगल किशोर केवर्त ने हाई और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
कोरबा के सबसे पुराने विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत किया गया। इस मौके पर कोहडिया वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मुख्य अतिथि के तौर पर 43 छात्रों को साइकिलों का वितरण किया। स्थानीय पार्षद युगल किशोर कैवर्ट और भाजपा नेता योगेश मिश्रा, सुकेश दलाल विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय की प्राचार्य और शिक्षिकाओं ने अपनी भूमिका इस कार्यक्रम में निभाई। उन्होंने शिक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे काम की जानकारी दी।
नरेंद्र देवांगन ने अपनी बात रखते हुए कहा की प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल का भवन अच्छा है और इसी हिसाब से यहां की गुणवत्ता और परिणाम भी दिखना चाहिए। इस क्षेत्र के पार्षद युगल किशोर ने विद्यालय की पूर्व शिक्षिका और अपनी पत्नी की स्मृति को जीवंत करने के लिए इस बार भी हाय और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा में मेरीटोरियस अंक लाने वालों को नगद राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों से इस काम को किया जा रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा। विद्यालय परिवार की ओर से भी शिक्षकों ने अपने विचार इस मौके पर रखें और कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रदेश में चल रहा है उससे तस्वीर लगातार बदल रही है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई।
02 अगस्त / मंथन मित्तल



