कोरबा (मंथन) कोरबा के पथर्रीपारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक भूखा कोबरा घर के बाहर रखे एक तोते के पिंजरे में घुस उसमें मौजूद पालतू तोते को अपना शिकार बना लिया। तोते की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि एक बड़ा कोबरा पिंजरे के अंदर था। दुर्भाग्यवश, कोबरा के डंसने से तोते की मृत्यु हो चुकी थी।
घटना के बाद घबराए परिजनों ने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (आरसीआरएस) के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच कोबरा पिंजरे से निकलकर घर के एक कमरे में जाकर छिप गया था।
आरसीआरएस टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षित तरीके से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
02 अगस्त / मंथन मित्तल



