Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) मातृत्व के समय श्रीमती सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा

    (कोरबा) बायोफ्लॉक मछली पालन से शारदा कौशिक को मिला आय का नया सहारा

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ-उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
    कोरबा

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ-उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    By Vinod Mittal08/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एनटीपीसी-कोरबा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को दे रहा नई उड़ान
    कोरबा (मंथन) युवा खिलाड़ियों में फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी-कोरबा के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत 30 जुलाई से जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप एवं कोचिंग कैंप का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
    30 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में आठ जिला फुटबॉल संघ डीएफए रायपुर, डीएफए बालोद, डीएफए दुर्ग, डीएफए धमतरी, डीएफए रायगढ़, डीएफए राजनांदगांव, डीएफए नारायणपुर और डीएफए बिलासपुर की टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने तथा उन्हें राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
    चैंपियनशिप का शुभारंभ डीएफए रायगढ़ और डीएफए दुर्ग के बीच खेले गए रोमांचक उद्घाटन मुकाबले से हुआ, जिसने पूरे टूर्नामेंट के लिए उत्साहपूर्ण माहौल तैयार कर दिया। उद्घाटन समारोह में एनटीपीसी-कोरबा के परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) किशोर चंद्र पात्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी-कोरबा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत युवाओं के खेल विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार ऐसे खेल आयोजन युवाओं में व्यक्तित्व निर्माण, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    02 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    Next Article (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Related Posts

    (कोरबा) मातृत्व के समय श्रीमती सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा

    09/27/2026

    (कोरबा) बायोफ्लॉक मछली पालन से शारदा कौशिक को मिला आय का नया सहारा

    09/27/2026

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) मातृत्व के समय श्रीमती सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा

    * मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त हुए 20 हजार रुपये कोरबा (मंथन) कटघोरा विकासखंड…

    (कोरबा) बायोफ्लॉक मछली पालन से शारदा कौशिक को मिला आय का नया सहारा

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    (कोरबा) नहाने निकले युवक का संदिग्ध हालत में नाले में मिला शव

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.