Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने की कार्यवाही
    कोरबा

    (कोरबा) दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने की कार्यवाही

    By Vinod Mittal08/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
    * घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद
    * थार वाहन आगजनी प्रकरण में अब तक तीन कथित आरोपी गिरफ्तार
    * गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने एवं जिला बदर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन
    कोरबा (मंथन) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया है। वहीं दूसरे प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत एक बालक पर भी विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए अभिरक्षा में लिया गया है।
    * गुटखा दुकान के सामने हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप
    जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 526/2026 में विवेचना के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि 07 जून 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे बुधवारी स्थित गुटखा दुकान के सामने पुरानी रंजिश एवं आपसी विवाद को लेकर आरोपीगणों ने प्रार्थी का रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने हेतु पैसों की मांग की गई। विरोध करने पर आरोपी ने हत्या करने की नीयत से प्रार्थी के पेट में धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा घटना के बाद फरार हो गया।
    लगातार पतासाजी, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    * थार वाहन आगजनी प्रकरण में अब तक तीन गिरफ्तार
    थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 524/2026 में थार वाहन में आगजनी किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण की विवेचना के दौरान फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में शामिल विधि से संघर्षरत एक बालक को भी विधिसम्मत कार्यवाही के तहत अभिरक्षा में लिया गया।
    इस कार्यवाही के साथ ही थार वाहन आगजनी प्रकरण में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
    * आरोपी के विरुद्ध होगी सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
    गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों के अनेक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। साथ ही उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु जिला दण्डाधिकारी, कोरबा को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
    * अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी कार्यवाही
    थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं लगातार दबिश देकर दोनों गंभीर प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। जिला कोरबा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों पर आगे भी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

    01 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article (कोरबा) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वृक्षारोपण सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    09/17/2026

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    कोरबा (मंथन) हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित शास्त्री…

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.