Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वृक्षारोपण सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वृक्षारोपण सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

    By Vinod Mittal08/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बल, कोरबा द्वारा “एकता वृक्षारोपण (एकता वृक्ष अभियान)” तथा विभिन्न जनजागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
    इसी क्रम में पुलिस केंद्र, कोरबा में “सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एकता वृक्षारोपण भी किया गया।
    इस अवसर पर साडा कन्या विद्यालय, कोरबा में छात्राओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    प्रतियोगिताओं में कुल 38 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
    कार्यक्रम में साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, प्रशिक्षुक सूबेदार मयंक वर्मा ,प्रशिक्षुक सूबेदार यूगल किशोर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
    जिला पुलिस बल, कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

    01 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने की कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण मानले में अनियमितता के आरोप में उप अभियंता निलंबित

    Related Posts

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    09/17/2026

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    कोरबा (मंथन) हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित शास्त्री…

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.