* थाना चौक से रेलवे फाटक तक सड़क हुई खस्ताहाल
* जलभराव से बढ़ीं दुर्घटनाएं
कोरबा (मंथन) आरोप हैं की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत दीपका नगर पालिका प्रशासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनाए गए गौरव पथ मार्ग की परत एक महीने के भीतर ही खुल गई हैं। जानकारी के अनुसार थाना चौक से लेकर दीपका रेलवे फाटक तक लगभग एक माह पूर्व कराए गए डामरीकरण (सड़क निर्माण) का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से उखड़ चुका है रेलवे फाटक के पास की सड़क अब बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप लगाते हुए कहना है कि प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर इस सड़क का निर्माण कराया था ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके। दीपका रेलवे फाटक के पास का यह मार्ग कॉलोनी से निकलने वाले राहगीरों और दीपका की ओर से अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों के लिए एकमात्र मुख्य विकल्प है, लेकिन महज 30 दिनों के भीतर सड़क का इस कदर जर्जर हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए आगे कहा हैं कि गौरव पथ मार्ग से जुड़ी नालियां पूरी तरह से जाम हो चुकी हैं नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। सड़क पर पानी भरे होने और गहरे गड्ढों के कारण स्थिति बेहद जानलेवा हो चुकी है दोपहिया वाहन चालक आए दिन यहाँ फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और रात के समय इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है जलभराव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
30 जुलाई / मंथन मित्तल



