Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महापौर आनंद बाजार पहुंच विस्थापितों के लिये आवश्यक सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने दिये निर्देश
    कोरबा

    (कोरबा) महापौर आनंद बाजार पहुंच विस्थापितों के लिये आवश्यक सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने दिये निर्देश

    By Vinod Mittal07/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * महाराणा प्रताप चौक व घंटाघर रोड से कंबल कपड़ा व्यवसायियों को आनंद बाजार पौनी पसारी के बगल में उपलब्ध कराया गया स्थान
    कोरबा (मंथन) महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत बुधवारी बाजार के सामने नवनिर्मित आनंद बाजार पहुंची, उन्होने अधिकारियों की टीम के साथ समूचे आनंद बाजार परिसर का निरीक्षण किया तथा महाराणा प्रताप चैक के आसपास व घंटाघर रोड से विस्थापित किये गये कम्बल कपड़ा आदि के दुकानदारों के लिये आनंद बाजार परिसर पौनी पसारी स्थल के पीछे उपलब्ध कराये गये स्थान पर आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्रता से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
    उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 24 अंतर्गत बुधवारी बाजार के सामने आनंद बाजार का निर्माण कराया जाकर वहाॅं पर 50 से अधिक दुकानें बनाई गई हैं, जिन्हें सड़कों के किनारे विभिन्न व्यवसाय करने वालों को आबंटित किया गया है तथा इन व्यवसायियों द्वारा वहाॅं पर शिफ्टिंग भी की जा रही है। अभी वर्तमान में शहर की व्यवस्थाओं को सुुव्यवस्थित करने व महाराणा प्रताप चैक तथा घंटाघर मार्ग पर सड़क के किनारे कम्बल कपड़ा दुकान सहित अन्य व्यवसाय करने वाले रोड साईट व्यवसायियों को उनके व्यवसाय संचालन हेतु एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराये जाने के मद्देनजर आनंद बाजार परिसर स्थित पौनी पसारी के बगल में विस्थापित कराया गया है।
    महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों की टीम के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया, विस्थापित किये गये व्यवसायियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को जाना समझा तथा वहाॅं की साफ-सफाई, जल की निकासी, विद्युत व रोशनी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्रता के साथ सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि शहर की विभिन्न सड़कों के किनारे जमीन पर व्यवसाय करने वाले रोड साईट व्यवसायियों को उनके व्यवसाय संचालन हेतु एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराया जाए, इसी को ध्यान में रखते हुये निगम के विभिन्न क्षेत्रों में वेंडिंग जोन निर्माण के कार्य किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में कोसाबाड़ी में सब्जी फल, स्वल्पाहार व्यवसायियों हेतु वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाकर इन रोड साईट व्यवसायियों को विस्थापित किया गया है। इसी प्रकार बुधवारी के सामने आनंद बाजार का निर्माण कराया गया है, जहाॅं पर व्यवसायी सम्मान जनक रूप से अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं।
    * साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण
    इस दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने आनंद बाजार परिसर के साथ-साथ बुधवारी बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर वहाॅं की साफ-सफाई व्यवस्था व संपादित किये जा रहे सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि साफ-सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लायें, नियमित रूप से सफाई कार्य किये जाएं तथा सफाई के दौरान उत्सर्जित कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन कर कचरे को निर्धारित स्थानों पर ले जाया जाए।
    इस मौके पर वार्ड पार्षद पंकज देवांगन, एल्डरमेन दीपक यादव, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, करन पाण्डेय, प्रिंस सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण सहित व्यवसायीबंधु उपस्थित थे।

    30 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण
    Next Article (कोरबा) एक महीने में ही गौरव पथ की परत उखड जाने का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.