Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व विषय पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम 29 जुलाई को आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व विषय पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम 29 जुलाई को आहूत

    By Vinod Mittal07/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट विंग द्वारा आयोजित “इको केयर एवं आपदा प्रबंधन” अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई को कोरबा के प्रमुख औ‌द्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में “आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, एनटीपीसी ट्रेनिंग सेंटर, एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा क्षेत्र, एसईसीएल एरिया जनरल मैनेजर कार्यालय दीपका क्षेत्र, के.एन. कॉलेज कोरबा तथा जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा सहित विभिन्न संस्थानों में व्याख्यान, संवाद एवं राजयोग मेडिटेशन आधारित प्रेरक सत्र आयोजित होंगे।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी नेतृत्व क्षमता तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं सशक्त जीवनशैली का विकास करना है। वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए मानसिक सशक्तिकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।
    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बी.के. मोहन सिंघल, राष्ट्रीय संयोजक, साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट विंग, माउंट आबू होंगे। उनके साथ बी.के. भारत भूषण, निदेशक, ज्ञान मानसरोवर, पानीपत; बी.के. पीयूष, नई दिल्ली; प्रो. बी.के. ओमकार चंद, माउंट आबू, बी.के. ज्योति बहन पंजाब, बी.के. तारिका बहन, बी.के. माधुरी बहन भी विभिन्न विषयों पर अपने प्रेरणादायी विचार एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे।
    इस अवसर पर अभियंताओं, वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, औ‌द्योगिक संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा के समय मानसिक रूप से सशक्त, शांत एवं प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    आयोजकों ने सभी संबंधित संस्थानों एवं नागरिकों से इस जनजागरण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

    29 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्री राम मंदिर बालकोनगर में होगा सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन
    Next Article (कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में पीजी के विद्यार्थियों को फीस पर दी गई विशेष रियायत

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.