Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल-‘कैच द रेन’ अभियान की देशभर में हुई सराहना
    कोरबा

    (कोरबा) ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल-‘कैच द रेन’ अभियान की देशभर में हुई सराहना

    By Vinod Mittal07/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा नगर निगम की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसारित अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा संचालित ‘कैच द रेन’ अभियान और वर्षा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की प्रशंसा किए जाने से जिला प्रशासन, नगर निगम और जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है।
    कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में कोरबा में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से कई स्थायी और नवाचारी पहल की गई हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन कर भूजल स्तर में सुधार करना और भविष्य के जल संकट से निपटने की मजबूत व्यवस्था तैयार करना है।
    एसएएम-2.0 योजना के तहत शहर के 10 अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक तकनीक से रिचार्ज वेल बनाए गए हैं। इनका निर्माण नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (इसरो) के तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इंजेक्ट वेल पद्धति से किया गया है। इन रिचार्ज वेल के माध्यम से बारिश का पानी सीधे जमीन के भीतर पहुंचाया जा रहा है, जिससे सड़कों और नालियों में बहने वाले पानी का अपव्यय रुक रहा है और भूजल स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।
    नगर निगम ने जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए शहर के शासकीय भवनों में 757 और निजी भवनों में 971 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनवाए हैं। इस तरह अब तक कुल 1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। इसके अलावा भवन निर्माण अनुमति जारी करते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य शर्त बनाया गया है।
    नगर निगम ने सामुदायिक भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मंगल भवनों और अन्य सार्वजनिक भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। वर्तमान में 109 निर्माण कार्यों के लिए जारी कार्यादेशों में भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    भूजल संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने शहर के 95 अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त बोरवेलों का चिन्हांकन किया है। इन बोरवेलों को री-ड्रिलिंग कर रिचार्ज संरचनाओं के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि बेकार पड़े संसाधनों का उपयोग जल संरक्षण के लिए किया जा सके।
    जल संरक्षण के साथ-साथ जिले में पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। वन विभाग द्वारा कोरबा और कटघोरा वनमंडल में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस वर्ष कोरबा वनमंडल में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण भी किया जा रहा है।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में 15 सितंबर तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने 18 जुलाई को ‘रन फॉर ग्रीन कोरबा’ कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं बीबी-राम-जी अभियान के तहत शासकीय कार्यालयों में पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख इस बात का प्रमाण माना जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी, नवाचार और दूरदृष्टि के साथ किए गए प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेरणादायी बन सकते हैं। कोरबा नगर निगम का यह मॉडल अब देश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

    26 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल समापन
    Next Article (कोरबा) भव्य आध्यात्मिक समारोह में दिव्य मंत्रोच्चार के साथ पाली में नवनिर्मित राधा-कृष्ण धाम में प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.