Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दिल्ली के जंतर-मंतर पर गर्जे कोरबा के भू-विस्थापित
    कोरबा

    (कोरबा) दिल्ली के जंतर-मंतर पर गर्जे कोरबा के भू-विस्थापित

    By Vinod Mittal07/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * युवा कांग्रेस ने खोला एसईसीएल और केंद्र के खिलाफ मोर्चा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के भू-विस्थापितों की आवाज अब देश की राजधानी दिल्ली में गूंज रही है। साउथ ईस्टर्न कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
    युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह और उनके साथियों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने वर्षों से लंबित मुआवजा, सही पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार और खदानों से बढ़ते भयावह प्रदूषण पर हुंकार भरी। उनका कहना है कि कोरबा का संघर्ष अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और एसईसीएल प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा की “कोरबा से निकलने वाला कोयला पूरे देश को रोशन करता है, लेकिन वहां के मूल निवासी आज विस्थापन, जहरीली हवा और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। जमीनों का अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन वादे के मुताबिक न तो उचित मुआवजा मिला और न ही रोजगार।”
    युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि एसईसीएल प्रबंधन और केंद्र सरकार ने जल्द ही इन मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा और इसे देशभर में फैलाया जाएगा।

    26 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बलगी सब-स्टेशन में 15-20 बदमाशों ने गार्ड पर जानलेवा हमला कर डाला डाका
    Next Article (कोरबा) कोल पिच में लगी आग पर संयुक्त रूप से कार्यवाही कर पाया गया काबू

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.