Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम भुडूपानी में हाथियों ने उत्पात मचा परिवार को किया बेघर-ग्रामीणों में दहशत व्याप्त
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम भुडूपानी में हाथियों ने उत्पात मचा परिवार को किया बेघर-ग्रामीणों में दहशत व्याप्त

    By Vinod Mittal07/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के दोनों वनमंडल में हाथी उत्पात की समस्या जस की तस कायम है। इसी कड़ी में ग्राम भुडूपानी में हाथी के हमले में एक मकान काफी हद तक बर्बाद हो गया। हालांकि इसमें जनहानि नहीं हुई लेकिन अब परिवार के सामने सिर छिपाने की समस्या पैदा हो गई है। यहां-वहां विचरण कर रहे हाथियों की हरकतों से इलाके में रह रहे लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हुई हैं। उनके सामने असली चिंता इस बात की है कि इस दौर में आखिर जीवन कैसे सुरक्षित होगा।
    कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। यहां के एतमानगर, जटगा व केंदई रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। एतमानगर में विचरणरत हाथियों ने उत्पात मचाते हुए मड़ई सर्किल के ग्राम भुडूपानी में फूलकन्या कुजूर नामक महिला के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, वहां रखे घरेलू सामानों व बर्तन को भी नुकसान पहुंचाया।बताया जा रहा हैं की जिस समय हाथियों ने यहां धावा बोला महिला अपने परिवार के साथ सो रही थी।
    हाथियों के घर के पास आने की आहट सुनकर वह जागी और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उत्पात मचा रहे हाथियों को खदेडने की कार्यवाही की। जिस पर हाथियों ने जंगल का रूख किया। हाथियों के जंगल जाने पर फूलकन्या कुजूर व उसके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले सभी काफी दहशत में थे। हाथियों का दल सुबह आगे बढकर गुरसिया परिसर पहुंच गया है। दल को आज सुबह यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। गुरसिया व आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

    22 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आयुष एसोसिएशन ने क्षेत्र में विकास कार्य करने पर महापौर का किया सम्मान
    Next Article (कोरबा) गेवरा-दीपका सहित 7 समितियां भंग-अंतरिम समिति गठित

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.