* गौ तस्करी सहित अन्य मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
कोरबा (मंथन) विश्व हिंदू परिषद ने कोरबा जिला में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर नाराजगी दिखाते हुए पुलिस को विस्तृत ज्ञापन दिया। कहा गया कि अपराधिक घटनाओं में इंवॉल्व रहने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में उन्हें हतोत्साहित किया जा सके।
परिषद के विभाग मंत्री विजय राठौड़ और सामाजिक कार्यकर्ता राणा मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें कुछ घटनाओं का उल्लेख किया गया और बताया गया कि किस तरह से गौ तस्करी, लव जेहाद जैसी घटनाएं कोरबा जिला में लगातार हो रही है।
परिषद की ओर से आरोप लगाते हुए कहा की बीते कुछ महीनो में जो घटनाएं कोरबा शहर से लेकर आसपास में हुई है, उन्होंने एक बात साफ किया है कि कहीं ना कहीं लापरवाही हो रही है और इसी के नतीजे कानून को लोग अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी से कहा गया कि धरातल पर कुछ अच्छे काम किए जाने चाहिए ताकि इसके सकारात्मक परिणाम अपराध उन्मूलन को लेकर सामने आए। जनता को भरोसा दिलाने के लिए जिले में बहुत कुछ करने की जरूरत है।
22 जुलाई / मंथन मित्तल



