Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के तहत निःशुल्क हृदय सर्जरी से हुए स्वस्थ
    कोरबा

    (कोरबा) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के तहत निःशुल्क हृदय सर्जरी से हुए स्वस्थ

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * समय पर जांच और शासन की योजना से मिली नई जिंदगी
    कोरबा (मंथन) शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद बन रही हैं। समय पर बीमारी की पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और निःशुल्क उपचार की सुविधा ने जिले के विकासखंड पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम नवापारा (जटगा) निवासी सुनील कुमार पोया को नया जीवन दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थय कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं चिरायु योजना के अंतर्गत हुई सफल हृदय सर्जरी के बाद आज सुनील पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
    सुनील कुमार पोया बचपन से ही सांस फूलना, जल्दी थक जाना, कमजोरी और लगातार वजन कम होने जैसी गंभीर स्वास्थय समस्याओं से परेशान थे। इन कारणों से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने कई स्थानों पर उपचार कराया, लेकिन कोई स्थायी लाभ नहीं मिला। जब सुनील कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थे, तब राष्ट्रीय बाल स्वास्थय कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची। जांच के दौरान चिकित्सकों ने हृदय संबंधी बीमारी की आशंका व्यक्त करते हुए उन्हें चिरायु शिविर, कटघोरा में विस्तृत जांच कराने की सलाह दी। इको जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे रूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) से पीड़ित हैं तथा उन्हें सीवियर माइट्रल वाल्व एवं सीवियर एओर्टिक वाल्व की गंभीर समस्या है, जिसके लिए तत्काल ऑपरेशन आवश्यक था।
    आर्थिक अभाव के कारण परिजन शुरुआत में ऑपरेशन कराने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने वैकल्पिक उपचार का भी सहारा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद आरबीएसके एवं चिरायु टीम ने लगातार संपर्क बनाए रखते हुए परिवार को समझाया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संपूर्ण उपचार और ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाएगा। टीम के प्रयासों से परिवार का विश्वास बढ़ा और उन्होंने ऑपरेशन के लिए सहमति दी।
    चिरायु टीम पोंड़ी-उपरोड़ा के विशेष प्रयासों से सुनील को रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनकी डबल वाल्व रिप्लेसमेंट (डीवीआर) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब सुनील स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
    सुनील के माता-पिता ने बताया कि उनके लिए इतने बड़े हृदय ऑपरेशन का खर्च उठाना संभव नहीं था। शासन की चिरायु योजना के माध्यम से जांच, उपचार और ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होने से उनके बेटे को नया जीवन मिला। उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन की मंशा है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा उपचार से वंचित न रहे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के माध्यम से बच्चों में जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
    सुनील कुमार पोया की यह प्रेरक कहानी इस बात का प्रमाण है कि समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेकर गंभीर से गंभीर बीमारी पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। यह कहानी अनेक परिवारों के लिए आशा, विश्वास और प्रेरणा का संदेश देती है।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article (कोरबा) समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण न होने पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Related Posts

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    09/27/2026

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    * रजगामार पुलिस चौकी के एक सिपाही पर हुई कार्यवाही कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार…

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.