Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से सुशीला बाई की चिंता हुई दूर-पुत्री को मिली बड़ी राहत
    कोरबा

    (कोरबा) समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से सुशीला बाई की चिंता हुई दूर-पुत्री को मिली बड़ी राहत

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से आमजन को समयबद्ध, सहज एवं बिना अनावश्यक भागदौड़ के विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि सेवा सेतु के प्रति नागरिकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और यह पहल सुशासन की प्रभावी पहचान बनकर उभर रही है।
            कोरबा जिले के ग्राम खैरभवना निवासी श्रीमती सुशीला बाई को अपनी पुत्री सुश्री सानिया कुमारी, जो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, के विद्यालयीन कार्य एवं आवश्यक शैक्षणिक औपचारिकताओं के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पूर्व में ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से यह प्रक्रिया अब कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है।
    आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए श्रीमती सुशीला बाई ने सेवा सेतु के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केंद्र में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका आवेदन सहजता से स्वीकार किया गया। आवेदन के निराकरण के बाद उन्हें तय समय-सीमा के भीतर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर दस्तावेज प्राप्त होने से उनकी पुत्री के विद्यालय संबंधी आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सके और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिली।
    उन्होंने बताया कि आवेदन से लेकर आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक की पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी और सुगम रही। कहीं भी अनावश्यक विलंब या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं घर के नजदीक और सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    21 जुलाई / मंथन मित्तल
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर
    Next Article (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.