कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कोयलांचल की एक बस्ती में रहने वाला एक व्यक्ति पर खुद को आईएएस अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय का “निजी सचिव” बताकर पिछले कई महीनों से लोगों को ठगने का आरोप लगाया गया हैं। पुष्ट जानकारी के अनुसार लोगों को झांसे में लेने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ खिंचवाई गई अपनी तस्वीरें दिखाता है। फोटो दिखाकर गर्व से कहता है की “मैं इनकी हर बड़ी बैठक संभालता हूं। पीएम के साथ मैं ही खड़ा रहता हूं। तुम्हारी नौकरी मैं पंद्रह दिन में लगवा दूंगा।”
आरोप हैं के राष्ट्रीय नेताओं के नाम और फोटो के सहारे वह बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेता है। पैसे मिलने के बाद न नौकरी लगती है और न ही वह फोन उठाता है। कई बार यह अपने घर से गायब रहता है और जब कभी ठगाए लोगों से सामना हो जाए व जब पीड़ित पैसा वापस मांगते हैं तो वह धमकी देता हैं।
अपनी पहचान छिपाने व नाम न बताने की शर्त पर पीड़ित ने बताया कि यह शख्स अब तक कई परिवारों को अपना शिकार बना चुका है। पैसे वापस मिलने की कुछ उम्मीद और बहुत कुछ इस शख्स के डर और रसूख के कारण कोई भी सामने आकर शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इसके शिकार स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पैसे वापस न मिले तो एफआईआर कराई जाएगी। ऐसे लोगों से आम जनता व अभिभावकों सहित युवाओं को सजग रहने की जरूरत है जो नौकरी लगवाने का दावा करते फिरते हैं।
21 जुलाई / मंथन मित्तल



