Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कर्रा नाला जलाशय में दरार से बढ़ा खतरा
    कोरबा

    (कोरबा) कर्रा नाला जलाशय में दरार से बढ़ा खतरा

    By Vinod Mittal07/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिलाधीश-पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा
    * प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कराया मरम्मत कार्य
    * लोगों से नालों और पुल-पुलियों से दूर रहने की अपील
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच कोरबा जिले से लगे अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार स्थित कर्रा नाला जलाशय में गेट पर दरार आने और बांध के समीप मिट्टी कटने से स्थिति गंभीर हो गई हैं।
    जानकारी के अनुसार जलाशय का पानी तेज़ी से बाहर निकलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। देर रात कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जलाशय एवं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय पोयाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम सुमित बघेल, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों की समीक्षा की।
    कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की दोनों संभागीय तकनीकी टीमों को मिशन मोड में मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की विशेषज्ञ टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर जलाशय के गेट और बांध को सुरक्षित करने के प्रयास में जुटी हुई हैं ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। संभावित जलभराव और खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। अकलतरा तहसील के ग्राम बड़ेअमेरी और कोटमीसोनार के भाटापारा क्षेत्र से करीब 125 लोगों को सुरक्षित निकालकर कोटमीसोनार राहत शिविर में ठहराया गया है। राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, रहने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
    स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी राहत शिविर में लगातार तैनात है। सभी प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से समय रहते निपटा जा सके।
    कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कुटीघाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां कुछ घरों में पानी भरने की सूचना मिली थी। प्रशासन ने वहां के प्रभावित परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत शिविर में ठहराया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित लोगों को भोजन, दवाइयों सहित सभी जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएं और मेडिकल टीम नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करती रहे।
    जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
    जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि लगातार बारिश के दौरान किसी भी पुल, पुलिया या तेज बहाव वाले नाले को पार करने का प्रयास न करें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और आपात स्थिति की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।

    18 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 19 जुलाई को

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.