Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “माय भारत युवा कार्यक्रम” के साथ युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान
    कोरबा

    (कोरबा) “माय भारत युवा कार्यक्रम” के साथ युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान

    By Vinod Mittal07/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * “माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न
    कोरबा (मंथन) “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप “माय भारत कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट कोरबा के सभाकक्ष में “माय भारत जिला सलाहकार समिति” एवं “जिला समन्वय समिति” की बैठक आयोजित हुई।
    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण किरण, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम, जिला युवा अधिकारी ईशा गौतम, ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य,सहायक प्राध्यापकगण, एनएसएस, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी, माय भारत यूथ वालेंटियर्स आदि उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने “माय भारत कार्यक्रम” को युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में अभिनव पहल बताते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत यूथ वॉलंटियर्स के रूप में पंजीकृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा तथा जनहितकारी गतिविधियों से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने “माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों से इसे जनभागीदारी अभियान बनाकर अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
    इस दौरान “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा “माय भारत युवा कार्यक्रम” के बारें में प्रस्तुति देते हुए इसके उद्देश्यों, लक्ष्य और महत्व के बारें में विस्तार से जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि “माय भारत युवा कार्यक्रम” में 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करने से उन्हें सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा।

    15 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 आहूत
    Next Article (कोरबा) जिले के अऋणी किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.