कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन जिले के 7 केन्द्रों में किया गया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में शामिल होने 2205 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा में 1976 अभ्यर्थियों ने पर्चा हल किया, जबकि 229 अनुपस्थित रहे। आयोग के निर्देशानुसार जिले के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण उड़नदस्ता दलों द्वारा किया गया।
परीक्षा को लेकर पीजी कॉलेज, पीडब्ल्यूडी स्कूल रामपुर, शासकीय मिनीमाता कॉलेज, शासकीय हाई स्कूल एनसीडीसी, साडा कन्या स्कूल, शासकीय स्कूल मिशन रोड, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी को केन्द्र बनाया गया था। जहां आयोग के नियमों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को केन्द्रों में एंट्री दी गई। परीक्षा में परीक्षार्थियों से विभिन्न विषयों से सवाल पूछे गए।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और फुटवेयर के रूप में चप्पल पहनने की अनुमति रही। कान में आभूषण, कक्ष में मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउस, स्कार्फ, बेल्ट व टोपी पर प्रतिबंध रहा। 15 मिनट पहले केन्द्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे। परीक्षा के दो घंटे पूर्व केन्द्र पहुंंचे अभ्यर्थियों की मेटल डिडेक्टर व फिस्किंग जांच की गई।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



