कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम के पश्चिम क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से मंगलवार को पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बांकीमोंगरा नगर पालिका के लोगों को भी नल से पानी नहीं मिलेगा। इसका मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शाम तक सामान्य होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार एनटीपीसी जमनीपाली गेट के पास मुख्य पाइपलाइन फूटने से पानी बह रहा था। सोमवार को निगम के अधिकारियों को जानकारी हुई तो मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। पश्चिम क्षेत्र के दर्री व सर्वमंगला जोन के 25 वार्डों में पानी आपूर्ति होती है। कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से मुख्य पाइपलाइन बिछाई है। मरम्मत कार्य शुरू करने की वजह से सोमवार शाम को भी पानी आपूर्ति प्रभावित रहा। मरम्मत के लिए पानी को खाली करने में भी समय लग गया। इसकी वजह से देर शाम तक मरम्मत चलती रही। बांकीमोंगरा नगर पालिका अलग होने के बाद भी कोरबा से ही पानी आपूर्ति हो रही है। यहां 30 वाडों में पानी आपूर्ति की जाती है।
* शाम तक मरम्मत का प्रयास
नगर निगम ईई राकेश मसीह ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत करा रहे हैं। मुख्य लाइन होने की से सभी वाडों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लोगों को इसकी सूचना भी दे दी है। मंगलवार शाम तक सुधार हो जाए इसका प्रयास कर रहे हैं।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



