Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कार्य ऐसा करें कि पहचान छोड़ जाए : कलेक्टर कुणाल दुदावत
    कोरबा

    (कोरबा) कार्य ऐसा करें कि पहचान छोड़ जाए : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में पद और स्थान बदलते रहते हैं, लेकिन अधिकारी अपने कार्यों से ऐसी पहचान छोड़ सकते हैं, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी शासन के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त हुए हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने यह बात निवर्तमान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग तथा कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तन्मय खन्ना के कोरबा जिले से अन्यत्र स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कही।
    उन्होंने कहा कि एक अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि जनता के हित में किए गए कार्यों, बेहतर प्रशासन और सकारात्मक परिणामों से बनती है। जहां भी दायित्व मिले, वहां पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर जिले और शासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।
    कलेक्टर ने दिनेश कुमार नाग और तन्मय खन्ना के कोरबा जिले में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
    अपने संबोधन में दिनेश कुमार नाग ने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन किसी भी अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके कार्यों से बनती है। उन्होंने अपने अब तक के प्रशासनिक सफर को याद करते हुए कहा कि उनका अधिकांश कार्यकाल बस्तर संभाग में बीता और उसके बाद कोरबा जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक जिले में कार्य करने का अवसर उनके लिए बड़ी उपलब्धि रहा।
    उन्होंने कहा कि कोरबा में तत्कालीन कलेक्टर सौरभ कुमार, अजीत वसंत तथा वर्तमान कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में उन्हें पूरी स्वतंत्रता और विश्वास के साथ कार्य करने का अवसर मिला। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों के साथ जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी निभाना उनके प्रशासनिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव रहा।
    श्री नाग ने कहा कि कोरबा की सबसे बड़ी चुनौती विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास और वनांचल क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की रही। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए तेजी से आवास निर्माण सुनिश्चित करने हेतु सबसे पहले आवास मित्र की व्यवस्था की गई। इसके परिणामस्वरूप आवास निर्माण की प्रगति में कोरबा ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए पिछड़े जिलों की श्रेणी से निकलकर प्रदेश के अग्रणी जिलों में स्थान बनाया।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि सुशासन तिहार जैसे व्यापक अभियान को सफल बनाने में श्री नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पाली महोत्सव के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इतना सुव्यवस्थित और प्रभावशाली आयोजन उन्होंने किसी अन्य जिले में नहीं देखा।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि कोरबा जैसे महत्वपूर्ण जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य करना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने डीएमएफ सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया तथा कठिन परिस्थितियों में भी सदैव मुस्कुराते हुए टीम का नेतृत्व किया। पाली महोत्सव जैसे बड़े आयोजनों में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।
    अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने कहा कि श्री नाग के साथ उनका लंबे समय का प्रशासनिक संबंध रहा है। उन्होंने उनके सरल, व्यवस्थित और परिणामोन्मुख कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव रहा।
    प्रशिक्षु आईएएस विशाल जायसवाल, आईएएस तरुण कुमार किरण, एडिशनल एसपी लखन पटले ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे ने कहा कि उनकी और श्री नाग की जिले में लगभग साथ ही पदस्थापना हुई थी। निर्वाचन कार्य से लेकर विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तक उन्होंने अपनी दक्षता का परिचय दिया। उनका व्यवहार सदैव सहज, सरल और मिलनसार रहा।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) देवपहरी, परसखोला, केंदई, फुटहामुड़ा, सतरेंगा सहित अन्य पिकनिक स्थलों पर बरसात के दौरान विशेष एहतियात बरतने दी नसीहत
    Next Article (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ बनने पर आईएएस तन्मय खन्ना का किया सम्मान

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.