* एमजेएम हॉस्पिटल ने दी सेवाएं
कोरबा (मंथन) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा नियमित कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। नगर पालिका निगम के नेहरू नगर वार्ड के अंतर्गत कुआं भट्ट के सामुदायिक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ उठाया।
जानकारी के अनुसार मीना देवी जैन मेमोरियल हॉस्पिटल ट्रांसपोर्ट नगर के संचालक डॉ. प्रिंस जैन और उनकी टीम ने इस हेल्थ कैंप में अपनी सेवाएं दी। मौसमी बीमारियों के अलावा अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोग पहुंचे। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट के अलावा स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई। लोगों को इस मौसम में आवश्यक रूप से रखी जाने वाली सावधानियां के बारे में अवगत कराया गया। काफी संख्या में लोग इस शिविर से लाभांवित हुए। कैंप का समन्वय राणा मुखर्जी, राज नारायण गुप्ता सहित ने किया।
13 जुलाई / मंथन मित्तल



