Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर जनपद पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर जनपद पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आहूत

    By Vinod Mittal07/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * संसाधनों के संतुलित उपयोग और जन भागीदारी पर दिया गया जोर
    कोरबा (मंथन) अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को जनपद पंचायत कोरबा सभा कक्ष में संतोष शर्मा जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन एवं सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालक अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न सामाजिक आर्थिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनसंख्या संतुलन पर सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा की अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस केवल आंकड़ों का विषय नहीं बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता संसाधनों के न्याय संगत उपयोग और आने वाली पीढियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम के भावार्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध हो इसके लिए जनसंख्या और संसाधनों के बीच संतुलन आवश्यक है। जागरूक नागरिक, सशक्त महिलाएं और शिक्षित युवा ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है।
    कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ रोहित कुमार राजवाड़े ने जनसंख्या वृद्धि से जुड़े विधिक एवं सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती आबादी के साथ नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने परिवार कल्याण, शिक्षा स्वास्थ्य और लैंगिक समानता को जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्वपूर्ण आधार बताया। पैरा लीगल वॉलिंटियर रमाकांत दुबे ने उपस्थित जनों को अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के महत्व उद्देश्य तथा बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव एवं दुष्प्रभावों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि का सीधा प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों रोजगार के अवसर शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं पर पड़ता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संतुलित और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।
    कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने जनसंख्या जागरूकता परिवार नियोजन महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर विचार साझा किया कार्यक्रम के अंत में जनसंख्या संतुलन एवं सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

    13 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्रमिकों को वार्ड में मिली ई-केवाईसी शिविर की सुविधा
    Next Article (कोरबा) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा आहूत किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.