कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम खरमोरा में घर के समीप एक 5 फीट का विशाल काय नाग दिखाई दिया तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निवासी ने तत्काल रेस्क्यु टीम को सूचना देना ज्यादा बेहतर समझा, जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गयी।
श्री सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बाद कह उस पर नजर बनाए रखने को कहा फिर कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और एक स्लैब के पीछे बैठे नाग को पहले बाहर निकाला और सुरक्षित ढंग से रेस्क्यु कर थैले में डाला तब जाकर सभी न राहत भरी सांस लिया और फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
12 जुलाई / मंथन मित्तल



