कोरबा (मंथन) कोरबा -चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र मे कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैलर ने कई मवेशियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 6 मवेशियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा हैं की हादसे के बाद अफरातफरी की स्थिति के बीच ग्रामीणों ने पीछा करते हुए ट्रैलर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।
10 जुलाई / मंथन मित्तल



