कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा-पूर्व संयंत्र के मुख्य अभियंता (उत्पा.) संजीव कंसल के निर्देशानुसार 06 जुलाई को ग्राम पंण्डरीपानी के पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) एन.एस. ठाकुर एवं मुख्य रसायनज्ञ उत्तम सिंह चंद्रवंशी के उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा-पूर्व संयंत्र के गृहग्राम पंण्डरीपानी में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा हेतु ग्राम सरपंच द्वारा मुनादी करवाकर ग्रामवासियों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ पहुचाया गया साथ ही नि:शुल्क दवाईयाॅ भी वितरित की गई। जिसमें अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया। ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर की सराहना भी की गई एवं गांव में होने वाली चिकित्सा समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर में कोरबा- पूर्व मुख्य चिकित्सालय से डाॅ. कान्हा कृष्ण अग्रवाल फार्मासिस्ट करन यादव, एंग्लो बंधन वार्ड ब्वाॅय प्रत्युष पांडे, वाहन चालक अजय रवि का सराहनीय सहयोग रहा।
09 जुलाई / मंथन मित्तल



