Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अतिवृष्टि व बाढ़ नियंत्रण से जुडे़ कार्यो तथा जलभराव को दूर करने संबंधित कार्य युद्धस्तर पर कराये संपादित
    कोरबा

    (कोरबा) अतिवृष्टि व बाढ़ नियंत्रण से जुडे़ कार्यो तथा जलभराव को दूर करने संबंधित कार्य युद्धस्तर पर कराये संपादित

    By Vinod Mittal07/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     -आयुक्त आशुतोष पाण्डेय
    * आयुक्त ने निगम के जोन कमिश्नरों व मैदानी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यो व निगम की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा
    * निरंतर सतर्कता बरतने व स्थिति पर सतत नजर रखने के दिये निर्देश
    कोरबा (मंथन) नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर निगम कोरबा के समस्त जोन कमिश्नरों व मैदान अधिकारी/कर्मचारियों को कडे़ दिशा निर्देश देते हुये कहा है कि चूंकि मानसून का आगमन हो चुका है, लगातार बारिश हो रही है, अतः अतिवृष्टि व बाढ़ की स्थिति से निपटने एवं जलभराव को दूर करते हुये जलभराव वाले वार्ड व बस्तियों के नागरिकों को त्वरित राहत एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करें, इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को अपडेट रखें, सभी अधिकारी/कर्मचारी रात्रि को भी अपना मोबाईल चालू रखें, जोन कमिश्नर अपनी टीमों के साथ क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर स्थिति पर सतर्क नजर रखें।
    मानसून का आगमन हो चुका है, कोरबा में गत दिवस से लगातार बारिश हो रही है, निगम के विभिन्न क्षेत्रों व निचली बस्तियों में जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आ रही है, जिसके समाधान हेतु निगम अमले द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण व प्राकृतिक आपदा से बचाव, राहत तथा आकस्मिक घटना की जानकारी उपलब्ध कराने, इन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु पूर्व में ही जोनवार टीमों का गठन कर बाढ़ आपदा जैसी स्थिति से निपटने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारी कर्मचारियों की आवश्यक बैठक बुलाकर अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण, बचाव व राहत कार्य से जुडे़ निगम द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्येा व तैयारियों के संबंध में समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    * जलभराव वाले क्षेत्रों में रखे विशेष ध्यान
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निगम क्षेत्र की निचली बस्तियों तथा अन्य संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखें, इन स्थलों का सतत भ्रमण करें तथा जहॉं कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित होती है, तत्काल मोटर पम्पों या अन्य उपलब्ध माध्यमों से जल की निकासी करायें, जलभराव से यदि नागरिक प्रभावित होते हैं तथा उनके घरों तक पानी पहुंचता है तो उन्हें तत्काल रेस्क्यू करते हुये सेल्टर केन्द्रों व पहुंचाने की व्यवस्था करें।
    * कंट्रोल रूम स्थापित
    इस संबंध में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र का मुख्य नियंत्रण कक्ष निगम कार्यालय साकेत भवन बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंम्बर 07759-226672 है, मुख्य नियंत्रण कक्ष में स्थापित टेलीफोन अटैंड करने हेतु तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निर्देशित करते हुए कहा है कि नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं उप प्रभारी जोन कार्यालय में बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यकतानुसार मजदूर, हवा भरे ट्यूब, रस्सा, टार्च इत्यादि साधन चौबीसों घंटे तैयार रखेंगे, साथ ही कोरबा शहर में उपलब्ध गोताखोर की जानकारी एवं उनके पते इत्यादि रखकर संपर्क में रहेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर गोताखोर तत्काल उपलब्ध हो सके।
    * निगम क्षेत्र में बनाये गये हैं, विभिन्न स्थानों पर सेल्टर केन्द्र
    आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत निगम क्षेत्र के मुख्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हेतु सेल्टर केन्द्र बनाये गये हैं, जिसके अंतर्गत प्राथ. शाला आ.जा.क. सीतामणी, पूर्व मा. शाला सीतमाणी, पूर्व मा.शाला आ.जा.क. मिशन रोड, प्राथ.माध्य.शाला आ.जा.क. रानी गेट के पास, प्राथ.शाला लालघाट, अंबेडकर स्कूल, प्राथ.शाला जोगियाडेरा, कबीर भवन, सुमेधा स्कूल, एस.ई.सी.एल.स्कूल, शास.प्राथ.शाला प्रेमनगर को सेल्टर केन्द्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम को मुख्य सेल्टर केन्द्र के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।
    * सेल्टर केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं रखे सुनिश्चित
    आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम क्षेत्र में बनाए गए सेल्टर केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें, उन्होने कहा है कि पानी, बिजली, आदि की व्यवस्था संबंधित सेल्टर केन्द्र के जोन के सहायक अभियंता सतत रूप से सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ सेल्टर केन्द्र में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था औद्योगिक प्रतिष्ठानों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निगम द्वारा होगी, जिसके प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी मोबाईल नम्बर 77730-02665 बनाये गये हैं। इसी प्रकार सेल्टर केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, इस कार्य के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय तिवारी एवं संबंधित जोन के स्वच्छता निरीक्षक उप प्रभारी होंगे। सेल्टर केन्द्र में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों को उक्ताशय के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हों, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें।
    * सी.एम. हेल्प लाईन व टी.एल. प्रकरणों की समीक्षा
    बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने सी.एम.हेल्प लाईन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों, कलेक्टर टी.एल.प्रकरणों, निगम टी.एल., जनचौपाल, पीएमओ पी.जी., जनशिकायत व समस्याओं से जुडे़ प्रकरणों, प्राप्त पत्रों, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की तथा इन सभी शिकायतों व समस्याओं का निश्चित समयसीमा के अंदर निराकरण किये जान के निर्देश अधिकारियों को दिये।

    07 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) झमाझम बारिश से दूर हुई किसानों की चिंता
    Next Article (कोरबा) व्याख्याता विमला भास्कर की लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपाल ने किया विमोचन

    Related Posts

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    08/07/2026

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    08/07/2026

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    * सड़क नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको…

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.