Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल
    कोरबा

    (कोरबा) गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल

    By Vinod Mittal07/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * डीएलपी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
    * भाजपा का डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान तेज
    * भिलाई बाजार मंडल के हर बूथ तक पहुंचा संगठनात्मक प्रशिक्षण
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (डीएलपी) को भिलाई बाजार मंडल में व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर तथा उनकी पूरी टीम अभियान को बूथ स्तर तक सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। महाअभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने स्मार्टफोन में संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए सरल एप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
    प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, पार्टी की पंचनिष्ठा, नमो एप के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा भिलाई बाजार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर कार्यकर्ता पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ इस महाअभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
    * डिजिटल प्रशिक्षण से तकनीकी रूप से सशक्त होगा संगठन : दिनेश कुमार राठौर
    भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, अनुशासित और जनसेवा के प्रति और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल माध्यम से प्राप्त यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी कौशल को सशक्त करेगा, जिससे वे जनता के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे।

    05 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम मड़वाढोढ़ा में 2 दिनों से बिजली गुल-नाराज लोगों ने घेरा सब स्टेशन
    Next Article (कोरबा) मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी-9 घायल में से तीन गंभीर घायल

    Related Posts

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    08/04/2026

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    08/04/2026

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    * युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग * पीड़ित ने तालाब में कूदकर बचाई जान…

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    (कोरबा) सोफे के अंदर छिपे कोबरा का आरसीआरएस की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.