* अधिकारीयो के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम मड़वाढोढ़ा में दो दिन से बिजली गुल रहने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बांकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में ग्रामीणों ने बिजली सब स्टेशन का घेराव कर दिया।
व्यवस्था सुधार के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान शहर डीई ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुधार को लेकर आश्वासत किया। ग्राम मड़वाढोढ़ा व पुरेना में लगातार दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों ने सब स्टेशन घेराव किया।रात 12 से गुल हुई बिजली दोपहर 2 तक बहाल हुई। बिजली बाधित रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब गांवों में भी बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप्प रहने से घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई, कृषि कार्य, छोटे व्यवसाय तथा ऑनलाइन खाद, धान और बीज बिक्री का कार्य भी पिछले दो दिनों से प्रभावित रहा। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने से संचार व्यवस्था पर भी असर पड़ा। ग्रामीणों ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की थी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए वे बाध्य होंगे। जिसके तहत घेराव किया गया।
* मुख्य चिकित्सालय में लगातार तीन दिनों से अंधेरा
बांकीमोंगरा एसईसीएल मुख्य चिकित्सालय में लगातार तीन दिनों से अंधेरा छा रहा है। बिजली गुल रहने से मरीज व्याकुल हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। लोगों ने बताया कि सब एरिया मैनेजर से पूछने पर उन्होंने हालात से खुद को अंजान बताया। जिसे लेकर चिकित्सा संबंधी कार्य ठप्प हो गई है। मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
05 जुलाई / मंथन मित्तल



