Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कुसमुंडा खदान में स्थापित हुआ भारत का पहला ऑटोमैटिक डंपर वॉशिंग एरिया
    कोरबा

    (कोरबा) कुसमुंडा खदान में स्थापित हुआ भारत का पहला ऑटोमैटिक डंपर वॉशिंग एरिया

    By Vinod Mittal07/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * खदान के भारी-भरकम डम्परों की हो रही तत्काल सफाई
    कोरबा (मंथन) एसईसीएल की खदानों में खनन कार्यों में भारी-भरकम डंपरों का उपायोग किया जाता हैं। इन डम्परों की साफ-सफाई काफी चुनौती भरा काम होता है। साफ-सफाई के अभाव में डंपरों की कार्य क्षमता प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। अब खदान एरिया में डंपरों की तेज, सुरक्षित और प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने एसईसीएल ने नवाचार की ओर कदम बढ़ाया है। कुसमुंडा एरिया में देश का पहला ऑटोमैटिक डंपर वॉशिंग एरिया स्थापित किया गया है।
    कोरबा जिले में एसईसीएल की तीन मेगा परियोजनाएं गेवरा, दीपका व कुसमुंडा परियोजना संचालित है। एसईसीएल का अधिकांश कोयला इन्हीं खदानों से उत्पादन किया जाता है। खदानों में लक्ष्य अनुरूप सुरक्षित खनन को लेकर भारी-भरकम वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। कुसमुंडा एरिया को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 39 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला हुआ है। एरिया को वित्तीय वर्ष में 40.65 मिलियन टन कोयला उठाव का लक्ष्य दिया गया है। कुसमुंडा खदान में कोयला उत्पादन व डिस्पैच को बढ़ावा देने नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। खासकर मशीनरी के रख-रखाव पर प्रबंधन ने जोर देना शुरू किया है।
    कुसमुंडा एरिया प्रबंधन ने तकनीक, स्वच्छता और सतत खनन की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस कड़ी में एरिया में भारत का पहला ऑटोमैटिक डंपर वॉशिंग एरिया स्थापित किया गया है, जो विशाल डंपरों की तेज, सुरक्षित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करता है। यह आधुनिक सुविधा न केवल मशीनों के रख-रखाव को बेहतर बनाती है, बल्कि धूल नियंत्रण, कार्य स्थल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अधिकारियों का कहना है कि एसईसीएल नवाचार से खनन को और भी स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने की दिशा में काम रहा है। खदान क्षेत्र में स्थापित किया गया ऑटोमैटिक डम्पर वॉशिंग एरिया में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वॉशिंग एरिया में पानी तेज धार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वॉशिंग एरिया से गुजरते हुए डम्पर पानी की बौछार से तुरंत साफ हो जाता है। पहले जहां डंपरों की सफाई में वक्त लगता था और प्रभावी सफाई सुनिश्चित होने में शंका बनी रहती थी, लेकिन अब वॉशिंग एरिया स्थापित होने के बाद तेजी से साफ-सफाई का कार्य संपादित हो रहा है। वर्षा ऋतु के दौरान खदानों के फेस में कोल व मिट्टी मिश्रित कीचड़ रहता है। खनन व डिस्पैच कार्य के दौरान डंपर सहित अन्य वाहनों में कीचड़ भरी गंदगी हो जाती है। ऐसे में ऑटोमैटिक डम्पर वॉशिंग एरिया से खासकर कीचड़ भरी गंदगी को निकालने में आसानी होगी।

    05 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र
    Next Article (कोरबा) ग्राम मड़वाढोढ़ा में 2 दिनों से बिजली गुल-नाराज लोगों ने घेरा सब स्टेशन

    Related Posts

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    08/04/2026

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    08/04/2026

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    * युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग * पीड़ित ने तालाब में कूदकर बचाई जान…

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    (कोरबा) सोफे के अंदर छिपे कोबरा का आरसीआरएस की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.