कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल मेम निर्मित दर्री हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से दर्री क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। जानकारी के अनुसार दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री हसदेव डेम के पास मिली युवती की लाश की शिनाख्त नंदनी मेहर पिता नरेश मेहर उम्र 30 निवास नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी दर्री थाना के पीछे निवास के रूप में की गयी हैं।
बताया जा रहा हैं की वह एक पार्लर में काम सीखने जाती थी। घरवाले को पता चला कि वह घर में नहीं है, आसपास के लोगों द्वारा पता चला कि नदी में एक युवती की लाश मिली हैं। इसकी सूचना राहगीरो के द्वारा मौके पर दर्री थाना पुलिस की टीम को दी गयी। घर वाले की उपस्थिति में युवती की शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया।
30 जून / मंथन मित्तल



