* 21.65 फीट तक की गाड़ियों को राह
कोरबा (मंथन) कोरबा-कटघोरा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे ने पेंड्रा-गेवरा रोड रेलवे लाइन के लिए मोहनपुर के पास एक अंडरब्रिज बनाया है। इसकी ऊंचाई 21.65 फीट तक है। इतनी ही ऊंचाई वाले भारी वाहन सड़क से पार हो सकेंगे।
एनएचएआई के अनुसार रेलवे ही आरओबी की ऊंचाई का निर्धारण करता है। न्यूनतम ऊंचाई 6.6 मीटर व अधिकतम 7.3 मीटर तक होती हैं। कोरबा औद्योगिक जिला होने से समय-समय पर प्लांट की मशीनरी पहुंचती है, जिसकी ऊंचाई 30 फीट से अधिक होती है। ऐसे वाहनों को अब दूसरा रूट तय करना पड़ेगा। राजमार्ग पर रेलवे का यह पहला अंडरब्रिज निर्मित्त हुआ हैं।
26 जून / मंथन मित्तल



