Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एटीएम तोड़ चोरी की कोशिश नाकाम-औजार का किया उपयोग
    कोरबा

    (कोरबा) एटीएम तोड़ चोरी की कोशिश नाकाम-औजार का किया उपयोग

    By Vinod Mittal06/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सीसीटीवी में कैद हुई घटना
    * पुलिस जांच जारी
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास स्थित इंडिकैश एटीएम में चोरी का असफल प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश युवकों ने एटीएम मशीन को निशाना बनाते हुए उसे तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अलार्म बजने के बाद उन्हें मौके से भागना पड़ा।
    जानकारी के अनुसार, नकाबपोश बदमाशों द्वारा एटीएम के सामने वाले पैनल को तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने का प्रयास किया। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने किसी औजार का इस्तेमाल किया था। हालांकि, एटीएम का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय होते ही अलार्म बज उठा, जिससे घबराकर दोनों फरार हो गए।
    * सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
    पूरी वारदात एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दोनों नकाब पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में औजार भी नजर आ रहे हैं, जिनकी मदद से वे मशीन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।
    * सुबह खुला चोरी के प्रयास का मामला
    घटना की जानकारी तब सामने आई, जब आसपास की दुकानें खुलीं। दुकानदारों ने एटीएम का टूटा हुआ पैनल देखा और तत्काल इसकी सूचना एटीएम प्रबंधन तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
    पुलिस ने घटनास्थल से एटीएम के टूटे हिस्से और बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ औजारों को जब्त कर लिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
    * सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    मानिकपुर चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर कथित आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस पेट्रोल पंप, आसपास की दुकानों और मुख्य सड़क पर लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि मुड़ापार मुख्य मार्ग पर स्थित इस एटीएम के आसपास देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। उनका आरोप है कि इसी कारण क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। लोगों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    पुलिस ने एटीएम प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अतिरिक्त निगरानी कैमरे लगाने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी है। फिलहाल चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

    26 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    Next Article (कोरबा) वेदांता समूह ने एक दशक में शासकीय खजाने में दिया लगभग 5 लाख करोड़ रुपयों का योगदान

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.