* 14 प्रकरणों में 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
* रात्रि में अनावश्यक घूमने वालों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही
कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विवाद, अशांति फैलाने की संभावना एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 14 प्रकरणों में धारा 128 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय हैं की धारा 128 बीएनएसएस के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा लोक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना होती है। इस कार्यवाही के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद, अशांति या कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं करने हेतु पाबंद किया जाता है।
कोरबा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं आमजन में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आगे भी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
25 जून / मंथन मित्तल



