Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डिवाइडर से टकरा कई बार पलटी कार
    कोरबा

    (कोरबा) डिवाइडर से टकरा कई बार पलटी कार

    By Vinod Mittal06/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में शाम लगभग 6 बजे, सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया मुख्य मार्ग पर एक कार एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई बार पलटी खा गई और उसका अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    * एयरबैग और सीट बेल्ट से बची जान
    जानकारी के अनुसार कार में 17 से 18 वर्ष की उम्र के तीन नाबालिग सवार थे। गनीमत यह रही कि इतने भयानक हादसे के बावजूद तीनों सुरक्षित हैं। कार के एयरबैग समय पर खुल जाने और तीनों नाबालिगों द्वारा सीट बेल्ट पहने होने के कारण एक बड़ा अनर्थ टल गया। तीनों को महज मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
    * पुलिस ने वाहन जब्त कर की जांच शुरू
    घटना की जानकारी मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने आगे की कार्यवाही की। राजेश तिवारी चौकी प्रभारी ने कहा की “शुरुआती जांच से साफ है कि हादसा कार पर चालक का नियंत्रण खोने की वजह से हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।”
    * यातायात रहा बाधित
    हादसे के बाद कोहड़िया मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बीच सड़क से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
    इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और सड़कों पर स्टंट व तेज रफ्तार की बढ़ती घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताया है। लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन सौंपकर उनकी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

    25 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस ने की कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) खनिज विभाग की अनवरत कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.