कोरबा (मंथन ) कोरबा-पश्चिम अंतर्गत गेवरा-दीपका नगर पालिका दीपका के वार्ड क्रमांक 11 से मादक द्रव्य पदार्थ की भट्टी हटाने की मांग को लेकर चल रहा जन आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है।
वार्ड के श्यामा प्रसाद मुखर्जी गार्डन में बड़ी संख्या में व्यवसाई और वार्डवासी एकत्रित हुए तथा मादक द्रव्य पदार्थ की भट्टी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए इसे हटाने का संकल्प फिर दोहराया।विशेष बात यह रही कि इस अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एक मंच पर नजर आए। उपस्थित लोगों ने कहा कि वार्ड के बीचों-बीच संचालित मादक द्रव्य पदार्थ की भट्टी से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने बताया कि इससे पहले भी वार्ड क्रमांक 11 में मादक द्रव्य पदार्थ की भट्टी हटाने के लिए अभियान चलाया गया था और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस और कड़ी कार्यवाही नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। इसी कारण एक बार फिर जनसमर्थन जुटाकर आंदोलन को गति देने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद अविनाश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व पार्षद मनी सिंह बाबा, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, कोल व्यवसायी आकाश सिंह अवधेश मेहता, पंकज शर्मा, कौशल सिंह, उमाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
* 500 से अधिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे-पार्षद
पार्षद अविनाश सिंह ने कहा वार्ड वासियों के इस मुद्दे को लेकर वे अत्यंत गंभीर है और और वे प्रशासन से अनुरोध करके जल्द से जल्द इसका समाधान करने की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय 500 से अधिक लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कोरबा कलेक्टर को के समक्ष प्रस्तुत करेंगे वे वार्ड वासियों के समर्थन में सड़क की लड़ाई लड़ने को 24 घंटे तैयार है।
22 जून / मंथन मित्तल



