Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य करने हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित
    कोरबा

    (कोरबा) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य करने हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    By Vinod Mittal06/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 05 जुलाई तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा।
    दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं रेल परिवहन क्षमता में वृद्धि के लिए बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का कार्य लगभग ₹2135.34 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अब तक 180 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। परियोजना के पूर्ण होने पर इस महत्वपूर्ण रेलखंड की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम एवं गतिशील होगा। साथ ही, यात्री एवं माल परिवहन को गति मिलने से क्षेत्र के उद्योग, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को बेहतर एवं अधिक सुविधाजनक रेल सेवाओं का भी लाभ प्राप्त होगा।
    इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
    # रद्द होने वाली गाडियां:-
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
    * दिनांक 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
    * दिनांक 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
    # देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
    * दिनांक 01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
    # गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
    * दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
    # यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
    * कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।
    * गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।
    रेल प्रबंधन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

    19 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा की गयी पत्रकारों के निधन पर परिवार को 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा
    Next Article (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की हुई प्रथम बैठक-लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.