Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का हुआ समापन
    कोरबा

    (कोरबा) अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का हुआ समापन

    By Vinod Mittal06/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम अंतर्गत 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
    * पुरस्कार वितरण संग प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से बाँटे 700 जूट बैग
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चाम्पा सड़क मार्ग में स्थापित और संचालित अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताड़ी में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन समारोह सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपीएल के चीफ बिजनेस अधिकारी समीर कुमार मित्रा थे। इसके साथ ही केपीएल प्रोजेक्ट साइट हेड ए राजागुरु सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण समारोह में मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केपील के पर्यावरण व बागवानी विभाग के संयुक्त प्रयास से 5 से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पौधरोपण सहित पर्यावरण क्विज, चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता व जन जागरूकता जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया।
    समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख समीर कुमार मित्रा ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।”
    इस वर्ष “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण हमारे भविष्य के लिए” थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1500 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसके अंतर्गत प्लांट परिसर एवं कॉलोनी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। समापन समारोह में केपीएल प्रबंधन ने पूरे सप्ताह की गतिविधियों की सराहना करते हुए सहभागियों को सम्मानित किया। साथ ही सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों में से एक पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    केपील प्रोजेक्ट से रजत श्रीवास्तव ने प्रथम, सायदीप पांडेय ने द्वितीय तथा सुरेश भटनागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉन-एग्जीक्यूटिव वर्ग में कुसलेश्वर सिंह राठिया प्रथम, शशि कुमार भारद्वाज द्वितीय एवं शोविंद कुमार तृतीय रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार साधना दिव्या को मिला। एग्जीक्यूटिव वर्ग में पंकज सोनी प्रथम, अभिजीत आटकरे द्वितीय तथा जान्हवी भांडरकर और मनोज तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता में भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। जूनियर वर्ग में अनविका मिश्रा प्रथम, तान्या पटेल द्वितीय एवं प्रणिका सोनी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में दृष्टि साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्मचारियों वर्ग में भीम चौहान प्रथम तथा उर्वशी गोरे एवं मंजू पाटले संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं मॉडल प्रतियोगिता में शैजल महंत एवं मिहिका सिन्हा की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री मित्रा ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्वक व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत भी किया।
    केपील कॉलोनी में महिलाओं के लिए आयोजित पर्यावरण क्विज में खुशबू सिंह ने प्रथम, साई प्रजन्ना मुला ने द्वितीय एवं अपर्णा रक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक उपयोग कम करने के उद्देश्य से 700 जूट बैग का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में केपीएल का प्रयास लगातार जारी हैं।

    17 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट-मुलाक़ात
    Next Article (कोरबा) बारिश से पहले बिना सूचना के मकान ध्वस्त करने का आरोप-ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    Related Posts

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    09/25/2026

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के प्रयासों…

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    (कोरबा) पसान रेंज में बढ़ी हाथियों की सक्रियता-अमला जुटा निगरानी में

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.