Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही-एक दिन में 96 वाहन चालकों पर अर्थदंड आरोपित
    कोरबा

    (कोरबा) निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही-एक दिन में 96 वाहन चालकों पर अर्थदंड आरोपित

    By Vinod Mittal06/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले से लगे जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सख्ती बढ़ा दी है। यातायात पुलिस द्वारा बलौदा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत अर्थदंड की कार्यवाही की है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण मानते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र भेजा है। पत्र में बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे और बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है।
    पुलिस का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य अभी जारी है, जिसके कारण सड़क पर कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी खतरे बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों द्वारा इस मार्ग का उपयोग करना दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ा रहा है। इसी वजह से निर्माण कार्य पूरा होने तक मार्ग को आम यातायात के लिए प्रतिबंधित करने मांग की गई है।
    विशेष जांच अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने भारतमाला मार्ग के विभिन्न स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान निर्माणाधीन सड़क का उपयोग कर रहे वाहन चालकों को रोका गया और यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्यवाही होने से यह स्पष्ट हो गया कि प्रतिबंध और चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग निर्माणाधीन मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।
    अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित मार्गों के उपयोग तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की समझाइश भी दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और आम नागरिकों दोनों की सहभागिता आवश्यक है।
    यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का उपयोग करने से बचें। जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक और सुरक्षित मार्गों का ही चयन करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    16 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम विजयपुर के तीन ग्रामीणों पर शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ का आरोप लगा वन विभाग ने बीएनएस के तहत दर्ज कराई एफआईआर
    Next Article (कोरबा) कथक नृत्य प्रतियोगिता में बालकोनगर की पर्वतम योद्धा ने दुबई में फहराया परचम-जीता रजत पदक

    Related Posts

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    08/07/2026

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    08/07/2026

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    * सड़क नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको…

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.