Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    (कोरबा) युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    (कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू-खुला अटल विश्वविद्यालय पोर्टल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम विजयपुर के तीन ग्रामीणों पर शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ का आरोप लगा वन विभाग ने बीएनएस के तहत दर्ज कराई एफआईआर
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम विजयपुर के तीन ग्रामीणों पर शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ का आरोप लगा वन विभाग ने बीएनएस के तहत दर्ज कराई एफआईआर

    By Vinod Mittal06/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कटघोरा वन परिक्षेत्र का मामला
    *कथित आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन परिक्षेत्र के ग्राम विजयपुर में शासकीय कार्य में बाधा डालने और वन विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक गंभीर मामले में वन विभाग की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। कोरबा वनमण्डलाधिकारी द्वारा जारी अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।
    बताया जा रहा हैं कि वन विभाग द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 13 जून 2026 की है। कटघोरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक OA-783 (ग्राम विजयपुर) में विभाग द्वारा फेंसिंग (घेराबंदी) का शासकीय कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम के ही तीन व्यक्तियो ने वहां पहुंचकर काम रुकवा दिया।
    आरोप हैं की उनके द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डाली गयी, गाली-गलौच और धमकी दी गयी, कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाते हुए लगाए जा चुके फेंसिंग खम्भों को तोड़ दिया गया, जिससे वन विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
    शिकायत के आधार पर थाना कटघोरा में कथित आरोपियो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धारा 221 शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, धारा 296 अश्लील हरकतें या गाली-गलौच करना, धारा 351(3) जान से मारने की धमकी देना, धारा 324(4) शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना (तोड़फोड़) दर्ज की गयी।
    वन विभाग ने की सख्त चेतावनी देते हुए कहा हैं की “शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।”
    फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और फरार कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    16 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस करेगी घेराव-पुतला दहन 17 जून को
    Next Article (कोरबा) निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही-एक दिन में 96 वाहन चालकों पर अर्थदंड आरोपित

    Related Posts

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    06/17/2026

    (कोरबा) युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    06/17/2026

    (कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू-खुला अटल विश्वविद्यालय पोर्टल

    06/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/17/2026

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने…

    (कोरबा) युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    (कोरबा) कमला नेहरू महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू-खुला अटल विश्वविद्यालय पोर्टल

    (कोरबा) ट्रक और यात्री बस में भीषण भिड़ंत-चालक केबिन में फंसा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.