Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश
    कोरबा

    (कोरबा) एल्यूमिनियम पार्क बनाने नए स्थान की अधिकारी द्वारा करी जा रही तलाश

    By Vinod Mittal06/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पार्क बनने से सहायक उद्योगों को मिलेगा लाभ
    कोरबा (मंथन) काफी समय से एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना कोरबा जिले के लिए बहुत बड़ा मुद्दा और मांग रही हैं। अलग-अलग कारणों से यह हर बार टलता रहा। राज्य सरकार ने कोरबा में ही एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना करने घोषणा की थी। परन्तु अपुष्ट जानकारी के अनुसार यह पार्क बंद हो चुके 200 मेगावाट पॉवर प्लांट के स्थान पर नहीं बन सकेगा। इसलिए अब पार्क स्थापना हेतु दूसरी जगह तलाशने अधिकारियो को कहा गया है।
    उल्लेखनीय हैं कि सरकार की ओर से घोषणा कि गयी थी कि कोरबा के लिए एल्यूमिनियम पार्क महत्वपूर्ण है। इसलिए व्यवहारिक और सैद्धांतिक रूप से इस दिशा में काम किया जाएगा। 60 के दशक में तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा यहां स्थापित किए गए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के 240 मेगावाट ताप विद्युत गृह की जमीन को चयनित किया गया। लगभग 6 दशक तक इस प्लांट से बिजली का उत्पादन व्यापक दृष्टिकोण से किया गया। बार-बार इकाईयों के बाधित होने और इनके नवीकरण पर भारी भरकम खर्च व प्रदूषण की समस्या को देखते हुए एनजीटी ने प्लांट बंद करा दिया। इस प्लांट के संसाधन कौडियों के दाम बेच दिए गए। यही हाल स्क्रैप का हुआ।
    प्लांट की जमीन की उपयोगिता तय करने के लिए इसे एल्यूमिनियम पार्क के लिए उपयुक्त माना गया था। उस समय उम्मीद जगी थी कि यह पार्क बन जाएगा तो कोरबा में ही एल्यूमिनियम से संबंधित सहायक उद्योगों के पनपने का रास्ता तय होगा और इसके जरिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इनके माध्यम से हजारों हाथों को न केवल काम मिलेगा बल्कि उनकी जीवन यात्रा आसान होगी। एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना की घोषणा के बाद कई तरह की उम्मीद पाल बैठे लोगों को इंतजार करना पड़ा कि आखिर काम कब शुरू होगा। अरसे बाद भी इस तरफ किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई। अपुष्ट जानकारी मिली है कि अब सीएसईबी के स्वामित्व वाले प्लांट की जमीन पर यह काम होना मुश्किल है।
    बताया जा रहा है कि आसपास के इलाके में बेजा कब्जा हो गया है, ऐसे में पार्क की स्थापना काफी पेचिदा हो गई है। फिलहाल पिछले प्रस्ताव को इस वजह से किनारे कर दिया गया है। नई जगह की खोज इस सिलसिले में की जा रही है ताकि ड्रीम प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का काम प्रशस्त हो सके। सैकड़ों एकड़ जमीन की खोज कहां पर की जानी है और वह क्षेत्र कौन सा होगा, यह तय नहीं है। इन सबके बीच इस बात का ख्याल भी रखा जाना है कि पार्क नजदीक में लगे ताकि कामगारों और अधिकारियों को आने-जाने में सहजता हो। इसके अलावा परिवहन से संबंधित गतिविधियों के खर्चे भी कम हो। फिलहाल यह सब भविष्य की बातें है, लेकिन जिस तरह के कारण पिछली प्रस्तावित जगह को लेकर बताए जा रहे हैं, वे हर किसी को हैरान कर रहे हैं।

    12 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सिंधी कॉलोनी में अवैध रेत भंडारण का आरोप लगाया स्थानीय रहवासियों ने-कार्रवाई की मांग
    Next Article (कोरबा) राताखार बायपास रोड में पलटा ट्रैलर-यातायात हुआ बाधित-घंटों जाम में फंसे वाहन

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.