Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोयला मजदूर पंचायत में रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष, विनय सिंह फिर बने महामंत्री

    (कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान

    (कोरबा) जर्जर सड़क और पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम-रोका कोयला व राखड़ परिवहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “सीएम हेल्पलाइन-1076” का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “सीएम हेल्पलाइन-1076” का शुभारंभ

    By Vinod Mittal06/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    * जिले में 70 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “सीएम हेल्पलाइन 1076” का शुभारंभ किया। यह पहल नागरिकों की शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याएं टोल फ्री नंबर 1076, मोबाइल ऐप तथा ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सीधे दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, सतत मॉनिटरिंग एवं निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
    इस व्यवस्था में शिकायतकर्ता को प्राप्त समाधान से असंतुष्ट होने की स्थिति में शिकायत की पुनः समीक्षा का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी नागरिक सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। “सीएम हेल्पलाइन 1076” शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनसेवा को सुलभ, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के शुभारंभ के साथ ही कोरबा जिले में भी आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं एवं मांगें हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराईं। जिले में पेयजल, नाली, भूमि संबंधी प्रकरण, सड़क, विद्युत व्यवस्था तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित कुल 70 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमावली के अनुसार परीक्षण कर उनका समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

    10 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अभियंता के हाथों मिला पुरस्कार
    Next Article (कोरबा) जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने दिए निर्देश

    Related Posts

    (कोरबा) कोयला मजदूर पंचायत में रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष, विनय सिंह फिर बने महामंत्री

    08/05/2026

    (कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान

    08/05/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क और पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम-रोका कोयला व राखड़ परिवहन

    08/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/05/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर पंचायत में रेशम लाल यादव बने अध्यक्ष, विनय सिंह फिर बने महामंत्री

    * एसईसीएल के सभी क्षेत्रों से श्रमिक प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी * कानूनी प्रावधानों के…

    (कोरबा) एसईसीएल के दीपका ओसीपी ने रचा कीर्तिमान

    (कोरबा) जर्जर सड़क और पुल मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम-रोका कोयला व राखड़ परिवहन

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.