Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जगन्नाथ धाम में कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने की पूजा-अर्चना
    कोरबा

    (कोरबा) जगन्नाथ धाम में कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने की पूजा-अर्चना

    By Vinod Mittal06/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिले की सुख-समृद्धि और विकास के लिए की विशेष प्रार्थना
    * सपरिवार प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
    कोरबा (मंथन) आस्था, श्रद्धा और भक्ति के पावन संगम श्री जगन्नाथ धाम पुरी में कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार पहुंच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रभु के श्रीचरणों में नमन करते हुए कोरबा नगर सहित पूरे प्रदेश के नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
    जगन्नाथ धाम के आध्यात्मिक वातावरण में महापौर श्रीमती राजपूत ने विशेष पूजा-अर्चना कर नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से समाज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई ऊर्जा मिलती है तथा यही भाव एक बेहतर और विकसित समाज के निर्माण का आधार है।
    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ का धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि मानवता, समरसता और लोककल्याण का भी प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा से कोरबा नगर निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का विस्तार होगा।

    09 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “हर खुशी के मौके पर लगाएं एक पौधा, प्रकृति को दें जीवन का उपहार”-जायसवाल महिला सभा ने शुरू की प्रेरक पहल
    Next Article (कोरबा) ‘ढोल बजाओ, प्रबंधन जगाओ’ आंदोलन से गूंजा मुख्यालय

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.