Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

     (कोरबा) कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में अनहोनी का खतरा

    (कोरबा) निर्धारित वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप-आंदोलन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘ढोल बजाओ, प्रबंधन जगाओ’ आंदोलन से गूंजा मुख्यालय
    कोरबा

    (कोरबा) ‘ढोल बजाओ, प्रबंधन जगाओ’ आंदोलन से गूंजा मुख्यालय

    By Vinod Mittal06/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बिजली कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के बैनर तले कोरबा-पश्चिम (उत्पादन) मुख्यालय में कर्मचारियों ने ‘ढोल बजाओ, प्रबंधन जगाओ’ अभियान के तहत विशाल प्रदर्शन किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में नियमित, संविदा और ठेका कर्मचारी शामिल हुए।
    जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने पैदल रैली निकालकर ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के माध्यम से अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के बाद आयोजित आमसभा में यूनियन नेताओं ने सरकार और प्रबंधन पर कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया।
    यूनियन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करना, प्रीमियम रहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, 1 अप्रैल 2026 से लंबित वेज रिवीजन के लिए समिति गठन और कोरबा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट विद्युत संयंत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देना शामिल है।
    आमसभा के बाद प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी, मुख्य अतिथि पी.के. पाठक और केंद्रीय पर्यवेक्षक ए.जे. सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह (आईएएस) के नाम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने में लगातार देरी हो रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मुख्य अतिथि पी.के. पाठक ने कहा कि प्रबंधन की उदासीनता के कारण कर्मचारियों को प्रतीकात्मक आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत कंपनियों में छह हजार से अधिक रिक्त पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भर्ती नहीं होने से उत्पादन और वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षक ए.जे. सिंह ने कहा कि ढोल बजाना केवल प्रतीक है, असल में कर्मचारी खुद को उपेक्षित और शोषित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी विद्युत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
    यूनियन नेताओं ने कहा कि अंबिकापुर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब बस्तर तक पहुंचेगा और मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में कोरबा, कटघोरा, पाली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

    09 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जगन्नाथ धाम में कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने की पूजा-अर्चना
    Next Article (कोरबा) दीपका नगर निगम में भ्रष्टाचार के लगे आरोप-नेता प्रतिपक्ष ने करी जांच की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    06/17/2026

     (कोरबा) कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में अनहोनी का खतरा

    06/17/2026

    (कोरबा) निर्धारित वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप-आंदोलन

    06/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/17/2026

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने…

     (कोरबा) कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में अनहोनी का खतरा

    (कोरबा) निर्धारित वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप-आंदोलन

    (कोरबा) बारिश से पहले बिना सूचना के मकान ध्वस्त करने का आरोप-ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.