कोरबा (मंथन) अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर चल रहे साप्ताहिक अभियान पर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन पर संरक्षा विभाग, परिचालन विभाग, विद्युत (परिचालन), रेलवे सुरक्षा बल, इंजीयरिंग विभाग के टीम द्वारा समपार फाटक संख्या सीजी 24 (भिलाई फाटक), सीजी 19 (पताढी फाटक), कोरबा एवं उरगा रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसके तहत आम नागरिकों एवं यात्रियों को समपार फाटक खुले होने की अवस्था में ही पार करने, कभी भी बंद समपार फाटक पर नीचे से या बगल की रास्ते से जाने का जोखिम नहीं उठाएं, इससे आपको और आपके परिवार को नुकसान हो सकता है, बताया गया अथवा संरक्षा निर्देशित पर्चे बांटे गए।
09 जून / मंथन मित्तल



