Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर निगम सभापति बैठे जमीन पर-झुका निगम प्रशासन
    कोरबा

    (कोरबा) नगर निगम सभापति बैठे जमीन पर-झुका निगम प्रशासन

    By Vinod Mittal06/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त ने व्यक्त किया खेद
    * निगम सचिव को नोटिस जारी
    कोरबा (मंथन) नगर निगम कोरबा के लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर, सभापति और पार्षदो को आमंत्रित नहीं करने की चूक पर उठा तूफान आयुक्त के खेद व्यक्त करने के साथ समाप्त हुआ। सभापति की मांग पर कार्यवाही करते हुए निगम सचिव को नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जनप्रतिनिधियों के अपमान पर सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने अल्टीमेटम दिया था कि सोमवार को कार्यवाही नहीं होने पर वे सभापति की कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर काम करेंगे।
    उल्लेखनीय हैं की शनिवार को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अग्रसेन चौक, कोसाबाडी चौक तथा आईटीआई चौक में नगर सौंदर्यकरण योजना के तहत प्रतीक चिन्हो का लोकार्पण किया था। सुनालिया मल्टी लेवल पार्किंग के पास इव्ही चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया गया। नगर निगम द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमो में महापौर संजू देवी राजपूत तथा सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई थी, इन तीनों कार्यक्रमों में क्षेत्रीय पार्षद भी नदारत रहे। पार्षद एवं अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में नूतन सिंह ठाकुर द्वारा महापौर, सभापति और क्षेत्रीय पार्षदों को सूचना नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने तथा दोषी अधिकारी कार्यवाही नहीं करने पर जमीन पर बैठकर काम करने की चेतावनी के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कोरबा से लेकर रायपुर तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान की चर्चा होने लगी थी। अनेक पार्षदो ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और पार्षदों की उपेक्षा करने की शिकायतें करते हुए सभापति के विरोध प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया।
    नूतन सिंह ठाकुर नगर निगम के साकेत भवन पहुंचे और सीधे जमीन पर टावेल बिछाकर बैठकर काम करने लगे, इस दौरान रविशंकर नगर के पार्षद अब्दुल रहमान तथा पंप हाउस वार्ड के पार्षद रामकुमार साहू भी सभापति के समर्थन में जमीन पर बैठ गए। सभापति के समर्थक पहले से निगम कार्यालय में उनका इंतजार कर रहे थे। सभापति के जमीन पर बैठने की खबर लगते ही निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर की नोटिस जारी कर 03 दिनों में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है, उपायुक्त पवन वर्मा ने सभापति को आयुक्त द्वारा कारवाई करने की सूचना से अवगत कराया गया। निगम आयुक्त ने महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति नूतनसिंह ठाकुर को फोन कर खेद भी जताया। आयुक्त की कार्रवाई और इस प्रकार के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति नहीं होने के आश्वासन के बाद सभापति ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

    09 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रेलवे फाटक पर चलाया गया जागरूकता अभियान
    Next Article (कोरबा) छह पत्रकार बने कोरबा प्रेस क्लब चुनाव के सहायक चुनाव अधिकारी

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.