(कोरबा) जांच में सूजी मिसब्रांड मिलने पर लगा 3 लाख जुर्माना अर्थदंड
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत दर्री के जमनीपाली में संचालित बिग बाजार में 3 नवंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास कुमार भगत की टीम ने निरीक्षण किया था, जहां जांच के दौरान बिक्री के लिए रखे गए सूजी के पैकेटों पर संदेह होने पर नमूने लिए गए। जब इस नमूने को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा तो विश्लेषक की रिपोर्ट में सूजी को मिसब्रांड (मिध्याछाप) घोषित किया गया, क्योंकि पैकेट पर नियमों के तहत आवश्यक ग्रीन वेज लोगो और बैच नंबर अंकित नहीं थे और लाइसेंस भी अन्य संस्थान का था।
उक्त मामले में प्रकरण बनाकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कोर्ट में पेश किया था। यहां दोषी पाने पर संचालकों पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
09 जून / मंथन मित्तल



