Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    By Vinod Mittal06/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर के सबसे व्यस्त कटघोरा चौक पर हाल ही में बनाया गया स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ने लगा है। यह स्पीड ब्रेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया गया था, लेकिन निर्माण के तुरंत बाद ही इसकी हालत खराब होने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    कटघोरा चौक से अंबिकापुर, बिलासपुर और कोरबा की ओर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। यातायात दबाव को देखते हुए यहां गति अवरोधक बनाया गया था। लेकिन अंबिकापुर मार्ग की ओर बने स्पीड ब्रेकर का एक हिस्सा उखड़ चुका है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ रहा है और वे गिर भी रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई बड़ी दुर्घटना सामने नहीं आई है।
    स्थानीय लोगों का आरोप लगाते हुए कहना है कि स्पीड ब्रेकर का निर्माण हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में इतनी जल्दी इसका उखड़ना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। अधिकारियों की मानें तो यदि स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो रहा है तो उसकी मरम्मत करवाई जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि जब निर्माण नया है तो मरम्मत की नौबत आखिर आई क्यों ? यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही दिनों में स्पीड ब्रेकर के उखड़ने की स्थिति नहीं बनती। फिलहाल विभाग मरम्मत की बात कर रहा है।

    05 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य
    Next Article (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.